Home Sonipat सोनीपत में जिला पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन, जिला पार्षद भवन के सामने...

सोनीपत में जिला पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन, जिला पार्षद भवन के सामने जलेबी बनाकर किया प्रदर्शन

139
0
सोनीपत,2 अप्रैल —सोनीपत के गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन एवं जिला परिषद कार्यालय के सामने जिला पार्षद संजय बड़वासनी सहयोगियों के साथ जलेबी बनाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के चित्र को जलेबी खिलाकर उन्हें वादों की याद दिलाई।
जिला परिषद व ब्लॉक समिति को सफेद हाथी की तरह खड़ा किया
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि पंचायती राज की सबसे बड़ी पंचायत जिला परिषद व ब्लॉक समिति को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। लोगों ने विश्वास के साथ चुनकर बनाए जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। अधिकारों की मांग को लेकर सभी पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्य चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से बहुत कम ग्रांट दी जा रही है। इतनी कम राशि में वह एक-एक गांव में हजारों ग्रामीणों के लिए काम करवाने में सक्षम नहीं हैं। उनसे ज्यादा तो नगर निगम पार्षदों को ग्रांट मिल रही है। उनकी सरकार से मांग है कि जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों को गांवों में विकास के लिए सांसद व विधायक की तर्ज पर कोटा दिया जाए। उनका कोटा निर्धारित किया जाए। जिला योजना कमेटी का गठन किया जाए।डीपीसी का दोबारा से गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंचायती राज को मजबूत किया जाए। अन्यथा सरकार इसे पूर्ण रूप से खत्म करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here