करनाल, 23 अगस्त – हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज करनाल में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का आयोजन जिला करनाल के अध्यक्ष एवं स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी ने किया। आज की बैठक में आदत के व्यापार के प्रति मौजूदा भाजपा सरकार के रुख पर चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान सभी पदाधिकारियो का यह मानना है की वर्ष 2016 से अभी तक भाजपा सरकार हरियाणा से मंडियो का नामों निशान मिटा कर आढ़तीयों, मुनिमो और मजदूरो को नुकसान पहुंचा रही है। यह सरकार हरियाणा की आधुनिक अनाज मंडियो को समाप्त कर अडानी अम्बानी जैसे बड़े उद्द्योगिक घरानों के हाथ में यह कृषि व्यापार दे कर किसानो को भी बंधुआ मजदूर बनाने जा रही है। हरियाणा के आढ़ती बार बार अपनी निम्लिखित मागो सरकार से निवेदन करते रहे है परन्तु सरकार के कान पर आदलीयों के प्रति जू नहीं रेंग रही है.बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि हरियाणा की पूरी मंडीयों में सभी आढ़ती आपनी अपनी मंडियो में भाजपा सरकार का विरोध करेगे। प्रदेश के सभी आढ़ती आने वाले विधानसभा सभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगे।







