सोनीपत,28 मार्च –हरियाणा में नशा मुक्त अभियान के तहत सोनीपत में हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हॉफ मैराथन में मुख्य अतिथि होगे।30 मार्च को हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। वही मैराथन तीन कैटेगरी में आयोजित की जा रही है ,जिनमें 21 किलोमीटर, 11 किलोमीटर और 5 किलोमीटर मैराथन होगी।सोनीपत जिला प्रशासन को अभी तक मिल 30 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं।सोनीपत मुरथल स्थित दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय से शुरू होकर शहर के कई इलाकों से गुजरते हुए शुरुआती जगह पर ही मैराथन समाप्त होगी।
विजेता प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित
मैराथन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिला के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हॉफ मैराथन को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हॉफ मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे और धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे।उन्होंने कहा कि जिला सोनीपत में हॉफ मैराथन का भव्य आयोजन पूर्व के सभी हुए मैराथन आयोजनों से बेहतर रहेगा। इसी उद्देश्य को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने कहा कि मैराथन में जिला की सभी शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं व जिला की बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी इसमें सम्मलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैराथन में सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस प्रशासन मैराथन रूट तथा सभी स्तरों पर अपनी तैयारियां कर रहा है ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अभी तक 30 हजार युवाओं ने किया नामांकन
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली बड़ी व प्रोफेशनल मैराथन को सर्टिफाई करने वाली विश्व व्यापी संस्था एसोसिएशन आफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसिज (एम्स) द्वारा सोनीपत हाफ मैराथन के रूट को वल्र्ड एथलेटिक्स एंड एक्वस सर्टिफाईड रूट प्रमाणित कर दिया गया है। अब इस मैराथन में दौडने वाले धावक विश्व की किसी भी मैराथन में दौड़ सकते हैं और उनके लिए इस मैराथन में जारी किया गया सर्टिफिकेट मान्य होगा।वही मैराथन तीन कैटेगरी में आयोजित की जा रही है ,जिनमें 21 किलोमीटर, 11 किलोमीटर और 5 किलोमीटर मैराथन होगी।सोनीपत जिला प्रशासन को अभी तक मिल 30 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं।सोनीपत मुरथल स्थित दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय से शुरू होकर शहर के कई इलाकों से गुजरते हुए शुरुआती जगह पर ही मैराथन समाप्त होगी।







