यमुनानगर,28 मार्च आगरा से सांसद रामजी लाल द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद और बढ़ता जा रहा है. जिसको लेकर आज यमुनानगर में भी राजपूत समाज के साथ-साथ हिंदू संगठन के कई लोग सड़कों पर उतरे और राम जी लाल के पुतले को आ.ग के हवाले कर दिया.इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू संगठन वही सचिवालय में ही धरना देकर बैठ गए और वहीं हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिय.
यमुनानगर की नई अनाज मंडी में आज हिंदू संगठन एकजुट हुए और आगरा से सांसद राम जी लाल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इन नेताओं का कहना है की राणा सांगा ने जो हिंदू समाज के लिए किया अपने जिस्म पर इतने जख्म झेले और अब ऐसे नेता राणा सांगा पर ऐसी विवादित टिप्पणी कर रहे हैं इसको लेकर किसी भी कीमत पर उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.हिंदू संगठन के लोग जिला सचिवालय में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे यहां जिला उपायुक्त के न होने के चलते सभी लोग सचिवालय के गेट पर ही बैठ गए और यही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया राजपूत नेताओं का कहना है कि रामजीलाल को तुरंत प्रभाव से प्रभाव से उन्हें जेल में डाल देना चाहिए नहीं तो यह आंदोलन और तेज होगा.







