अम्बाला, 25 मार्च-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में लोगों की सुविधा को देखते हुए अटल केयर कैंसर केंद्र बनाया था,जिसका फायदा प्रदेश ही नहीं बल्कि कई प्रदेशों के लोग उठा रहे हैं। वही कैंसर केयर सेंटर में बढ़ती मरीजों की संख्या को भी देखते हुए डॉक्टर भी एडवांस होते जा रहे हैं, अब अंबाला छावनी का यह अटल केयर कैंसर केंद्र पहला एसा अस्पताल बनने जा रहा है जो ट्यूमर मीटिंग का आयोजन कर रहा है.इस मीटिंग में अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टर बैठेंगे और सीरियस व क्रिटिकल केसेस पर चर्चा की जाएगी किस प्रकार मरीज को इलाज देना है और उसे जल्द ठीक करना है या फिर कैसा इलाज उसे दिया जाए जिससे वो जल्द बीमारी को हरा सके।
बता दें कि हर शुक्रवार को होने वाली ट्यूमर मीटिंग में उन केसेस पर चर्चा की जाएगी जो काफी क्रिटिकल है या फिर सीरियस होते हैं। इससे मरीज को एक अच्छा इलाज मिल पाएगा और कई डॉक्टर की टीम मिलकर यह तय कर पाएंगे कि उस व्यक्ति को किस प्रकार का इलाज देना है,कैसे वह जल्द स्वस्थ हो पाएगा और अपनी इस बीमारी को हर पाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल की पीएमओ ने बताया कि इससे मरीजों को काफी फायदा होने वाला है और यह पहला ऐसा अस्पताल है जो ट्यूमर मीटिंग का आयोजन कर रहा है.इसमें अलग-अलग तरह के डॉक्टर जैसे कि थैरेपीज के या फिर सर्जन सभी मिलकर क्रिटिकल केसेस पर चर्चा करेंगे और मरीज को कैसा इलाज देना है वह तय करेंगे।







