अंबाला (एकता): अंबाला छावनी के सदर बाजार में नगर परिषद द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई थी। बता दें कि सोमवार को अवैध अतिक्रमण को लेकर AAP नेत्री चित्रा सरवारा ने Deputy Commissioner को ज्ञापन सौंपा।
मीडिया सूत्रों के अनुसार नगर परिषद अधिकारियों से यह मांग की थी बाजारों में मार्किंग की जाए और दुकानदारों को बताया जाए कि कितना हिस्सा वैध है और कितना अब है। अपनी इसी मांग को लेकर आज आज आम आदमी पार्टी उपायुक्त कार्यालय पहुंची। चित्रा सरवारा ने कहा कि पहले कोरोना फिर बा+ढ़ की वजह से दुकानदार परेशान हैं और अब उनकी परेशानी को और न बढ़ाया जाए। अगर नगर परिषद फिर से कारवाई करेगा तो उसका विरोध भी किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नूंह विवाद को लेकर चित्रा सरवारा ने कहा कि यह समय है अपनी सामाजिक दूरियों को दूर करके एकजुट होकर काम करने का।







