पलवल (एकता): पलवल में एक बड़ा दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां निजी स्कूल के छात्रों से भरी स्कूल बस में भीषण आग लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा पलवल के पुराने जीटी रोड पर शहर थाने के नजदीक हुआ।
बता दें कि बस में लगी भीषण आग से नजदीक की कुछ दुकानें भी जल गई। बस में आग लगते ही छात्रों को आनन-फानन में नीचे उतारा। स्थानीय लोगों की तत्परता से छात्रों को कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ छात्रों के स्कूल बैग भी बस में जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।







