Home Haryana राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बोले खिलाडियों के लिए प्रोत्साहन राशि देने के...

राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बोले खिलाडियों के लिए प्रोत्साहन राशि देने के साथ दिए जाएंगे नए संसाधन

153
0
पलवल, 21 मार्च – खेल, युवा उद्यमिता, कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल जिले के विकास में नए आयाम स्थापित किए जाएगें। इस वित्त वर्ष में पलवल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य किया जाएगा। वहीं खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल अलीगढ़ रोड पर पेलक गांव में बने इंटरचेंज की टोल दरों को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा कि यह अभी उनके संज्ञान में नहीं है। गौरतलब है कि इंटरचेंज की टोल दरों को लेकर जनता में रोष है जनता का कहना है कि स्थानीय लोगों के लिए भी मामूली सी दूरी तय करने के लिए टोल दरें अन्य टोल टैक्सों के मुकाबले बहुत ज्यादा हैं।
राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को गति प्रदान की जाएगी। जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए बागवानी उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 80 से 100 एकड़ भूमि में गौ अभ्यारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के विकास में में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि 6 महीने के भीतर जिले की जर्जर सडक़ों को दुरूस्त करने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। पलवल को साफ एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री  नायब सैनी ने एक दूरदर्शी, समावेशी और विकासोन्मुखी बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ के संकल्प को मूर्त रूप देने वाला है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट में विशेष रूप से गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खिलाडियों का भी विशेष ध्यान रखा है। खेल और खिलाडियों के लिए प्रोत्साहन राशि देने के साथ ही नए संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बजट से हरियाणा के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पलवल में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलवल की सड़कों को तिरंगा लाइट से रोशन किया जा रहा है। वहीं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संसाधन मुहैया कराए गए हैं। इसके अलावा निरंतर सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के युवा से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने का आह्वान करते हुए खेल और स्किल में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here