Home Haryana बच्चों की मृत्यु दर कम करने के लिए वैक्सीनेशन.. कुरुक्षेत्र में आज...

बच्चों की मृत्यु दर कम करने के लिए वैक्सीनेशन.. कुरुक्षेत्र में आज से 6 दिन तक अभियान

12
0
कुरुक्षेत्र, 17 मार्च-कुरुक्षेत्र में बच्चों की गंभीर बीमारियों से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए हेल्थ विभाग खास वैक्सीनेशन अभियान (SWI) चलाएगा। आज 17 मार्च से अगले 6 दिन तक 0 से 5 साल तक बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसमें उन बच्चों को कवर किया जाएगा, जो किसी कारण से अब तक वैक्सीन लगने से छूटे (ड्रॉप आउट) हुए है।इस अभियान के तहत हर बुधवार और शनिवार को उन बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान में गर्भवतियों को भी शामिल किया गया है। उनको विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें भी उन महिलाओं को वैक्सीन लगेगी, जो किसी वजह से छूट गई थीं।
ड्रॉप-आउट बच्चों पर विशेष फोकस
कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर डॉ. मनीषा सिंह के मुताबिक, अभियान के दौरान बच्चों को खसरा, गल गोटू, काली खांसी, टिटनेस और निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। ये वैक्सीन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाएगी। साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से उनका बचाव करेगी।उन्होंने बताया कि युविन नाम से एक पोर्टल भी बनाया गया है।जिसमे बच्चों की सारी जानकारी रहेगी। इस एप्प के माध्यम से पता चल पाएगा कि किस बच्चे को कितने टीके लग चुके है। इतना ही नही बच्चे जो विदेश जाते है उन्हें वैक्सीन सर्टिफिकेट लेने में कोई परेशानी नही आएगी।
Previous articleपूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने मनदीप राणा को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने का किया ऐलान
Next articleहरियाणा सरकार के बजट को लेकर लोगों ने दी प्रतिक्रिया..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here