अम्बाला, 17 मार्च-भाजपा ने आज हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसी बीच अम्बाला जिला से भाजपा ने मनदीप राणा को फिर जिला अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया। यहां पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने मनदीप राणा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का ऐलान किया। इसके बाद चौ० कंवर पाल,पूर्व मंत्री असीम गोयल सहित भाजपा नेताओं ने मनदीप राणा को फूल मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर एक बार फिर से जिला अध्यक्ष बनने की बधाई दी।
इस मौके पर कंवरपाल गुज्जर और पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि संगठन ही भाजपा की असली मजबूती है। भाजपा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुना जाना ही संगठन की मजबूती है। इस मौके पर असीम गोयल ने कांग्रेस के संगठन न बनने को लेकर भी तंज कसा। वहीं मनदीप राणा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।






