Home Accident दर्दनाक हादसा: सालासर धाम जा रहे टेंपो में लगी आग, तीन साल...

दर्दनाक हादसा: सालासर धाम जा रहे टेंपो में लगी आग, तीन साल के बच्चे की झुलसने से मौत

228
0

गुरुग्राम (एकता): गुरुग्राम से सालासर धाम जा रहे एक टेंपो में भयानक आग लग गई, जिससे 3 साल के बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह हादसा दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित नचाना कट के समीप हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। इसके बाद अचानक टेंपो में आग लग गई।

हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here