सिरसा, 24 सितम्बर : गृहमंत्री अमित शाह ने आज जगाधरी की नई अनाज मंडी से चुनावी हुंकार भरी। अमित शाह ने मंच से कांग्रेस को पानी पी पी कर कोसा। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार फैलाया, परिवारवाद बढ़ाया और युवाओं से नौकरी के नाम पर मोटा पैसा खाया।
हरियाणा विधानसभा में अमित शाह ने जगाधरी की नई अनाज मंडी से चुनावी बिल्कुल फूंक दिया है। अमित शाह ने जगाधरी की नई अनाज मंडी से कांग्रेस को जमकर लपेटा। अमित शाह ने जनता से पूछा कि आपको भरोसेमंद बीजेपी की सरकार चाहिए या फिर कांग्रेस। शाह यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि हम युवाओं को दो लाख नौकरियां देंगे तो कांग्रेस के लोग अभी से गुणा भाग करने में लग गए हैं। उन्होंने कहा किबीजेपी के राज में बिना पर्ची खर्ची के नौकरी मिलती है जबकि कांग्रेस के राज में दलाल मालामाल हो जाते थे। बीजेपी के राज में डाकिया घर पर अपॉइंटमेंट लेटर लेकर आता है। उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में जो किसानों को दिया वह 17 साल में कांग्रेस नहीं दे पाई। आज सुबह के मुखिया नायब सैनी 24 फसलों पर एसपी दे रहे हैं जो पूरे देश में सबसे अधिक है। उन्होंने जनता से 5 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में वोट की अपील भी की।







