Home Haryana दीपक बावरिया पर हाई कमान ले संज्ञान -कैप्टन अजय यादव

दीपक बावरिया पर हाई कमान ले संज्ञान -कैप्टन अजय यादव

171
0

22 नवंबर, गुरूग्राम – गुरूग्राम में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी कि कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा किया है.उन्होंने दीपक बावरिया पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि उन्हें यह मालूम था कि किस तरह से इन सीटों पर कांग्रेस हार रही है तो इसकी जानकारी उन्होंने कांग्रेस हाई कमान को क्यों नहीं दी और जिस व्यक्ति ने उन्हें मैसेज किया था उसका नाम भी बताना चाहिए था,लेकिन जिस तरह की लापरवाही इतने बड़े पद पर रहते हुए दीपक बावरिया ने की है उससे उनकी मानसिकता और मनोदशा पर भी सवाल खड़ा करता है.इस पर हाई कमान को संज्ञान लेना चाहिए.कि आखिरकार रिजल्ट आने से पहले जो मैसेज प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को भेजा गया था उसे उन्होंने क्यों छुपाया.

 

 

 

 

 

 

 

कैप्टन अजय यादव ने  कहा है कि कांग्रेस पार्टी में रहकर इस तरह कि गलती सिर्फ पार्टी को नुकसान पहुँचाती है.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि दीपक बावरिया ये कह रहे है कि उनके पास जो मैसेज आया था कि बीजेपी 48से 50 सीट जीत रही है और कांग्रेस 35 के करीब सीट ले रही है और 14 ऐसे सीट है जहाँ बीजेपी कम मार्जन पर पक्की जीत हासिल कर रही है उन्हें ये मैसेज जिसदिन आया उन्हें तुरंत ही हाईकमान को बताना था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here