Home Sonipat सोनीपत और गोहाना के लिए बीजेपी ने की दो जिला अध्यक्षों की...

सोनीपत और गोहाना के लिए बीजेपी ने की दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

205
0
सोनीपत,17 मार्च –हरियाणा बीजेपी ने आज अपने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है , अबकी बार हरियाणा बीजेपी ने 22 नहीं बल्कि 27 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की , क्योंकि कुछ जिलों में छह छह विधानसभा थी तो वहां दो दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई , सोनीपत जिले को भी दो जिला अध्यक्ष मिले, सोनीपत राई और गन्नौर के जिला अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नजदीकी नेता अशोक भारद्वाज को बनाया गया तो जाट बेल्ट गोहाना बरोदा और खरखोदा को साधने के लिए बीजेपी ने युवा नेता बिजेंद्र मलिक को कमान सौंपा दी, हालांकि दोनों जिला अध्यक्ष युवा है और संगठन में काम करने का अनुभव भी है।
आज बीजेपी संगठन के चुनाव संपन्न हुए और सोनीपत को दो जिला अध्यक्ष मिले, एक जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज तो सोनीपत, राई और गन्नौर विधानसभा क्षेत्र को मिला तो दूसरा बिजेंद्र मलिक के तौर पर बरोदा , गोहाना और खरखोदा को मिला, दोनो जिला अध्यक्ष युवा है और कई चुनावों में दोनों की भूमिका अहम रही है, दोनो जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज और बिजेंद्र मलिक ने आला कमान और प्रदेश के आला नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा और इसके लिए वो हमेशा तैयार रहेंगे।
सोनीपत में जिला अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के चुनाव करवाने के जिम्मेदारी बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेता अशोक गुज्जर को सौंपी थी और उन्होंने ये चुनाव बखूबी से करवाए, तो उन्होंने कहा कि ये बीजेपी पार्टी ही है जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकता है और हमने सोनीपत में दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है, एक तो गोहाना बिजेंद्र मलिक और सोनिया अशोक भारद्वाज को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, दोनो जिला अध्यक्ष आज नियुक्ति कर दिए गए हैं, सोनीपत जिला अध्यक्ष को सोनीपत , राई और गन्नौर विधानसभा का प्रभार सौंपा गया है तो गोहाना बरोदा और खरखोदा विधानसभा का प्रभार बिजेंद्र मलिक को सौंपा गया है, वही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का तो अब सुपड़ा साफ हो गया है वो कही नहीं बची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here