Home Haryana कुरुक्षेत्र में के गांव खानपुर कोहलियां के पास भीषण सड़क हादसा..20 से...

कुरुक्षेत्र में के गांव खानपुर कोहलियां के पास भीषण सड़क हादसा..20 से ज्यादा यात्री घायल

226
0
कुरुक्षेत्र, 24 अगस्त – कुरुक्षेत्र में आज जीटी रोड पर स्थित गांव खानपुर कोहलियां के पास एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से लुधियाना की ओर जा रही एक रोडवेज की बस और ट्रक के भिड़ने से यह भयंकर सड़क हादसा घटित हुई। इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से 25  यात्री घायल हो गए। इनमे कई बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे।
 जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौ*त हो गई है। जबकि कंडक्टर भी घायल अवस्था में कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। सिविल हस्पताल पहुंचे रोडवेज विभाग के अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बस में सवार कुशल यात्रियों को अन्य बस में बिठाकर उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया गया जबकि घायल हुए यात्रियों को तुरंत इलाज हेतु सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल यात्रियों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here