Home Haryana लाडवा में कार से युवक का शव बरामद, नशे की ओवरडोज की...

लाडवा में कार से युवक का शव बरामद, नशे की ओवरडोज की आशंका

24
0

कुरुक्षेत्र। लाडवा में इंद्री रोड पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार के अंदर युवक का शव बरामद हुआ। युवक कार की चालक सीट पर मृत अवस्था में पड़ा था। प्रारंभिक जांच में उसके पास से एक इंजेक्शन मिलने की बात सामने आई है। इसके चलते पुलिस को युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, इंद्री रोड से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर आई-10 कार पर पड़ी। कार के अंदर युवक को अचेत अवस्था में देखकर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की जांच की। चालक सीट पर युवक मृत मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान करनाल के फूसगढ़ निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उसकी पूरी पहचान और परिजनों से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी हुई है। युवक के पास इंजेक्शन मिलने के कारण नशे से जुड़ा पहलू भी जांच के दायरे में रखा गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here