अंबाला छावनी (अंकुर कपूर): देश की दो सबसे बड़ी सर्वोत्तम एजेंसियां, सीबीआई और ईडी डराने धमकाने का या किसी को परेशान करने का या किसी की इज्जत नीलाम करने का पर्यायवाची बन गई हैं। ऐसा कहना है आम आदमी पार्टी की नेत्री चित्रा सरवारा का। मीडिया सूत्रों के अनुसार चित्रा ने कहा कि कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों के सामने केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी और उसके अधिकारी डायरेक्टर के ईडी संजय कुमार मिश्रा, असिस्टेंट डायरेक्टर जोगिंदर पर मुकदमे की घोषणा की।
संजय सिंह ने कहा था कि मैं इनके खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन दायर करूंगा, क्योंकि इन्होंने गलत तरीके से मेरा नाम चार्जशीट में डाल दिया। इतना ही नहीं संजय सिंह भी इस तथाकथित घोटाले में शामिल हैं। उसके कुछ दिनों बाद संजय सिंह ने उनको यह नोटिस दिया। चित्रा ने कहा कि हिंदुस्तान में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि ईडी ने संजय सिंह से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि एक तरह से कह सकते हैं आज केंद्र सरकार को संजय सिंह से और आम आदमी पार्टी से माफी मांगनी पड़ी है।
चित्रा ने कहा कि ईडी की तरफ से गलती से संजय सिंह का नाम आ गया। यह कैसी गलती है? गलती से किसी भाजपा के नेता का नाम तो नहीं आ गया? उन्होंने कहा कि यह नाम प्रधानमंत्री कार्यालय से दबाव डालकर डलवाया गया। चित्रा ने कहा यह पूरा मामला फर्जी है। एक रुपए की भी बेईमानी साबित नहीं हुई है, क्योंकि यह जो पूरा मामला है यह अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय का एक षड्यंत्र है।
उन्होंने कहा कि आज ईडी को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से आदेश है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के नाम हर केस में डाला जाए। जबरदस्ती उनके उनसे पूछताछ की जाए। फर्जी मामलों में उनको गिरफ्तार किया जाए। चित्रा ने कहा की ईडी आज पूरे देश के सामने शर्मसार हो गया। जिस कोर्ट में इन्होंने चार्जशीट में संजय सिंह का नाम डाला। आज उस कोर्ट में एप्लीकेशन डालकर उन्होंने कहा कि हमसे गलती हो गई इनका नाम हटा दीजिए।







