Home Haryana थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अनाज मंडी का...

थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अनाज मंडी का किया दौरा

196
0
11 April,Kurukshetra- थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अनाज मंडी का दौरा किया। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर में आए दिन हो रही फिरौती की घटनाएं और गोलीबारी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कोई सुरक्षित नहीं है. लोगों को सरकार को सब काम छोड़कर लोगों की जान माल बचाने के लिए ध्यान देना होगा लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इनलो नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कल ही कहा था कि अशोक अरोड़ा अगर उनकी पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है उस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अशोक अरोड़ा ने कहा की  अभय चौटाला उनकी चिंता छोड़ें अपनी पार्टी के और ध्यान दें।उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान मिल रहा है। उन्हें कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस के कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता उन्हें हमेशा मान सम्मान देते हैं और उन्हें कांग्रेस पार्टी में मान सम्मान मिल रहा है।अभय चौटाला को यह देखना चाहिए कि उनकी अपनी पार्टी में कौन आ रहा है कौन नहीं उसकी चिंता करनी चाहिए। मेरी चिंता करना छोड दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here