Home Haryana अंबाला-चंडीगढ़ और पंजाब का सफर होगा आसान, लोगों को जल्द मिलेगी ये...

अंबाला-चंडीगढ़ और पंजाब का सफर होगा आसान, लोगों को जल्द मिलेगी ये सौगात

159
0

अंबाला (एकता): अंबाला-चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों को जल्द ही राहत भरी खबर मिलने वाली है। चंडीगढ़ और पंजाब के सफर को और आसान बनाया जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार वाई के आकार में बनने वाला यह बाईपास जीरकपुर के जाम से लोगों को जल्द ही छुटकारा दिलाने वाला है।

अंबाला-चंडीगढ़ बाईपास को पंजाब से जोड़ने वाले इस मार्ग की कुल लंबाई 33 किलोमीटर की रहेगी। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस बाईपास के लिए टेंडर जारी किया है। डेढ़ महीने के अंदर इस पर काम शुरू होगा। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस सड़क को अच्छी सुविधा देने का काम एनएचएआई करेगा।

यह आदेश केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किए हैं। अभी तक डेराबस्सी जीरकपुर होते हुए अंबाला या अन्य जिलों के लोगों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है। यह नया बाईपास चंडीगढ़ मार्ग पर जाम से छुटकारा दिलाएगा। रोजाना 70 हजार वाहन इस हाइवे से गुजरते हैं। अगर कोई त्योहार हो तो फिर सारा दिन जाम में ही निकल जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here