फरीदाबाद, 12 मार्च –फरीदाबाद में भाजपा से मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने 316852 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। विजेता रही प्रवीण जोशी को रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व भाजपा जिलाध्यक्ष राज कुमार वोहरा भी मौजूद रहे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की वो जनता का आभार प्रकट करते है इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला दिल्ली के बाद फरीदाबाद में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हुआ है.फरीदाबाद की जनता ने हमें तीसरी सरकार बनाने का मौका दिया है सिर्फ विकास ही हमारा धयेय रहेगा। वही इस मौके पर मेयर प्रवीण जोशी से बात की तो उन्होंने बताया की जनता का आभार पहले किये काम पर विश्वास जताया हमारी प्रमुखता क्लीन टाउन ग्रीन टाउन रहेगी।







