Home Haryana हरियाणा: दीपावली से पहले पानीपत और अंबाला में दौड़ेंगी नई सिटी बसें

हरियाणा: दीपावली से पहले पानीपत और अंबाला में दौड़ेंगी नई सिटी बसें

212
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा के बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में सिटी बस सेवा के विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत दीपावली से पहले पानीपत और अंबाला में नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

जानकारी के अनुसार, पानीपत में इस दिवाली तक 10 से 15 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी। वहीं, अंबाला में भी 5 से 10 अतिरिक्त बसें लाने की योजना है।

कई शहरों तक बढ़ेगी सेवा

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि दीपावली तक अन्य शहरों में भी सिटी बसों का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में अंबाला में 10 सिटी बसें चल रही हैं। अब विभाग इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता के आधार पर संख्या बढ़ाने में जुटा है।

बसों की आपूर्ति करने वाली कंपनी के साथ बातचीत चल रही है। पानीपत बस अड्डे से नए रूट और चार्जिंग स्टेशनों के लिए विभाग ने ब्योरा भी मांगा है।

चार्जिंग स्टेशन भी बन रहे तैयार

पानीपत बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यहां भविष्य में 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसें आराम से संचालित हो सकेंगी। कंपनी से वार्ता पूरी होते ही दीपावली तक दोनों शहरों में बसें भेज दी जाएंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here