Home Accident गोल्फ कोर्स रोड हादसा: ट्राले ने तीन लोगों को रौंदा

गोल्फ कोर्स रोड हादसा: ट्राले ने तीन लोगों को रौंदा

126
0

गुड़गांव | आज सुबह गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोड़ी से भरा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर एक कैब पर पलट गया। इस घटना में कैब में सवार ड्राइवर समेत तीन लोग दब गए, जबकि ट्राले का चालक भी घायल हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कैब को ट्राले के नीचे से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित किया और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एसपीआर रोड से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की तरफ जा रहे ट्राले का नियंत्रण अचानक टूट गया और यह सेंट जेवियर चौक के पास पलट गया। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। ट्राले के नीचे दबी कैब को निकालने के लिए क्रेन लगाई गई।

इस घटना के कारण गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया और सड़क पर फैली बजरी हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल किया। घायलों को आर्टिमिज अस्पताल और डंपर चालक को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सेक्टर-50 थाना पुलिस के अनुसार, एक घायल की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में घायल ट्राले चालक की हालत भी गंभीर है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैब कहां से कहां जा रही थी और इसमें सवार लोग कौन थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और मृतक व घायलों की पहचान की पुष्टि हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here