सोनीपत, 22 अगस्त : सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी के छात्र पिछले 44 दिन से यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एक छात्र ने आमरण अनशन भी वाइस चांसलर के निवास के बाहर शुरू कर दिया है।
छात्रों का कहना है कि सभी छात्र यूनिवर्सिटी में मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सभी मंत्रियों के पास लिखित में अपनी शिकायत भेजी जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसीलिए आज वह वाइस चांसलर के आवास के बाहर बैठे हैं और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे…तस्वीर सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी के कैंपस की है। जहां पर आप देख सकते हैं कि सभी छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और यह धरना प्रदर्शन पिछले लंबे समय से चल रहा है आज इस धरना प्रदर्शन को 44 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन छात्रों का आरोप है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में पीने का पानी ,लाइट और जिन क्लासों के कैमरे नहीं है उनके लिए कैमरे और अच्छे बेंच की मांग की थी। लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है , इमारत की मरमत ना होने के कारण इमारत जर्जर हो चुकी है। उसी में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। वाइस चांसलर ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि जल्द से भी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा ,लेकिन छात्रों की मूलभूत सुविधाएं ही पूरी नहीं हो रही है जिसके चलते वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों का आरोप है कि मुख्यमंत्री राज्यपाल और वाइस चांसलर को बार-बार लिखित में शिकायत दी गई थी कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं दी जाए ,लेकिन किसी की तरफ से भी उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया। जिस कारण हमारा एक साथी आमरण अनशन पर है। वही वाइस चांसलर पर आरोप है कि वाइस चांसलर का कहना है की छात्र को अगर कुछ होता है तो वह खुद जिम्मेदार होगा। जिसे लेकर छात्रों में रोष है, छात्रों का कहना है कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं होगी तो सभी छात्र आमरण अनशन पर जाएंगे।वहीं छात्रों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा सरकार ने छात्रों की कोई मांग पूरी नहीं की जिसके चलते वह अब सरकार का विरोध भी करेंगे। और अब उनका धरना यूनिवर्सिटी में वीसी आवास के बाहर ही जारी रहेगा।







