Home Ambala फर्जी इम्मीग्रेशन एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से की...

फर्जी इम्मीग्रेशन एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से की ठगी…किडनैप कर एंठे लाखो

104
0
हरियाणा, 6 मार्च – हरियाणा में फर्जी इम्मीग्रेशन एजेंट्स की भरमार है, जो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। ठगी का यह खेल अंतराष्ट्रीय स्तर तक फैला है। ऐसा ही एक अजीबो गरीब मामला अंबाला में सामने आया है। जहां सुखविंदर नामक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर बैंकॉक भेज दिया गया, फिर वहां उसका  किडनैप कर गन पॉइंट पर उससे एक के बाद एक झूठ बुलवा कर उसके परिवार को विश्वाश दिलवाया गया कि वह अमेरिका पहुँच गया और  उसके परिवार से 37 लाख रुपए ठग लिए गए। इस मामले में FIR भी दर्ज है लेकिन पुलिस अभी तक खुले घूम रहे आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर बैंकॉक भेज दिया गया
अंबाला के ही रहने वाले एक एजेंट अवतार सिंह ने सुखविंदर सिंह को अमेरिका भेजने का सौदा तय किया और परिवार से 37 लाख में सब कुछ तय कर दिया और कहा पैसा सुखविंदर के अमेरिका पहुँचने पर ही देना होगा. परिवार भी मान गया कि पैसा अमेरिका भेजने पर देना है। लेकिन अवतार सिंह ने सुखविंदर को बैंकॉक भेजा और वहां से जापान ,फ्रांस और फिर अमेरिका ले जाने की बात कही,लेकिन बैंकॉक में ही सुखविंदर का किडनैप कर लिया गया और गन पॉइंट पर सुखविंदर की परिवार से बात करवाई गई। जो जो किडनैपर बोलने को कहते रहे सुखविंदर भी डर के मारे वैसे वैसे करता गया और परिवार को बताता रहा कि वो अमेरिका पहुंच गया है। सुखविंदर के भाई ने घर में रखे पैसों कि वीडियो बना कर बैंकॉक के एजेंट को भेजी, जब एजेंट यानी किडनेपर को लगा कि पैसा तैयार है तो उन्होंने सुखविंदर से आखरी झूठ बुलवाया कि वह अमेरिका पहुँच गया है। सुखविंदर के अमेरिका पहुँचने कि पुष्टि के बाद सुखविंदर के भाई ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में  चंडीगढ़ में एजेंट के भेजे हुए करिंदे को 37 लाख रुपए दे दिए।पैसे मिलने के बाद  किडनैपर्स ने सुखविंदर को छोड़ दिया। किडनेपर्स से छूटने के बाद सुखविंदर ने बताया कि वो बैंकॉक में है और उसका एजेंट अवतार द्वारा भेजे गए लोगों ने किडनैप कर लिया था। उससे वो सब झूठ बुलवाते रहे। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को आपबीती बताई.पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई इससे ज्यादा नही की।
पीड़ित सुखविंदर का भाई बोला..आरोपी खुले में घूम रहे है और उन्हें धमका रहे 
पीड़ित सुखविंदर  के भाई ने बताया कि वह काफी परेशान हैँ क्यूंकि FIR दर्ज होने के बावजूद भी आरोपी खुले में घूम रहे है और उन्हें धमका रहे है.सुखविंदर के भाई ने यह भी बताया कि यह अकेले इनके साथ नहीं हुआ जब इनका भाई किडनेप हुआ तो वहा उसके साथ और भी 7-8 लोगों को किडनेप किया गया था, लिहाजा वो चाहते है कि ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ होना चाहिए ताकि और किसी के साथ ऐसा ना हो।
अंबाला पड़ाव थाने के एसएचओ धर्मवीर का कहना ये 
गौरतलब है कि  इस पूरे मामले में अंबाला पुलिस ने पड़ाव थाने में मुकदमा तो दर्ज कर लिया,लेकिन अभी तक आरोपियों पर कोई कार्यवाई नहीं की, लिहाजा आरोपी खुले में घूम रहे हैँ। फिलहाल अंबाला पड़ाव थाने के एसएचओ धर्मवीर की मानें तो उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा, लेकिन फिलहाल मामले में तफ्तीश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here