Home Ambala अंबाला वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात, यहां आसानी से एयरपोर्ट तक पहुंच...

अंबाला वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात, यहां आसानी से एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे यात्री

180
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला वासियों को जल्द बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। बता दें कि शहर के बीच एयरपोर्ट बनने से यात्रियों को ही आसानी होगी। सूत्रों के मुताबिक 15 अक्टूबर को एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह में लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह की तिथि तय होने पर डिफेंस कालोनी क्षेत्र से दर्जनों लोगों ने गृह मंत्री का धन्यवाद जताया।

इस अवसर पर डिफेंस कालोनी से आए अजय गुप्ता, विनय गोयल, विमल गुप्ता, मेजर सिंह, शादी लाल शर्मा, ललित मल्होत्रा, सन्नी गिल, पंकुर शर्मा, रजनीश अग्रवाल, प्रदीप आनंद व अन्य ने गृह मंत्री का धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि अम्बाला को एयर कनेक्टविटी मिलने पर अम्बाला और तेजी से तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा।

अनिल विज ने सुनी लोगों की समस्याएं

गृह मंत्री ने सोमवार अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए। इसी तरह राजपुर से आए लोगों ने अम्बाला के कुछ एजेंटों पर उसे विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपए ठगी के आरोप लगाए। मंत्री विज ने मामले में कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here