Home Haryana निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले.. दिल्ली की तरह कांग्रेस...

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले.. दिल्ली की तरह कांग्रेस यहां भी जीरो पर होगी आउट

87
0
करनाल,3 मार्च –निकाय चुनाव में कम वोटिंग पर भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने चिंता जताते हुए कहा की इसके लिए सभी को जागरूकता अभियान चलाने होंगे।यह चिंता वोटरों के द्वारा ही दूर हो सकती है।आज करनाल में लोकतंत्र को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला कांग्रेस की एक वर्कर की ह.त्या पर दुखद है। उन्होंने कहा की इसमें किसी राजनीतिक दल की बात नहीं है,वह हरियाणा की बेटी थी हम उसे न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। वहीं निकाय चुनाव परिणाम को एक तरफा बताते हुए मोहनलाल  बड़ौली ने कहा कि  कांग्रेस दिल्ली की तरह यहां भी जीरो पर आउट होगी।
दूसरे दलों से नेताओं की एंट्री पर प्रतिबन्ध पर कहा ये 
एक सवाल के जवाब में मोहनलाल बडोली ने  कहा कि अभी दूसरे दलों से नेताओं की एंट्री पर प्रतिबन्ध है.जैसे ही जब बैन हटेगा तो उन्हें पार्टी में शामिल करेंगे। पहले ये नेता भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि एशिया के ऐसे अनेक देश है जहां आज लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है। बड़ौली ने कहा कि भारत में लोकतंत्र मजबूत है लेकिन कुछ पार्टियों अपने स्वार्थ के लिए यहां लोकतंत्र के विषय में भ्रामक व निराधार बातें करती रही हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विश्व भर में अपना एक अहम स्थान रखते हैं और उन्हीं के प्रयासों से रूस यूक्रेन के युद्ध के बीच में भारतीय सहित अन्य देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकालने का काम किया। नरेंद्र मोदी विश्व के ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने दोनों देशों को बैठाकर यह कहने की हिम्मत दिखाई कि यह युद्ध का समय नहीं है। आज यही बात विश्व के अन्य देश भी कह रहे हैं। एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के नागरिकों को इस पर मंथन करना चाहिए और इस पर अपना सुझाव देना चाहिए कि पूरे देश में एक ही समय पर चुनाव हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here