पलवल, 3 मार्च,-ज्यों ज्यों होली का त्यौहार समीप आ रहा है,बृज क्षेत्र में स्थित पलवल में फाल्गुन खेलने की तस्वीरें नजर आने लगी है. जहां होली के गीतों पर जमकर डांस किया जा रहा है. यहां एक तरफ होरियारों की टोली खड़ी होती है तो दूसरी तरफ महिलाऐं खड़ी होती हैं और होली के रसियाओं पर जमकर डांस किया जाता है ।
बता दें की इस समय व्रज क्षेत्र में फाल्गुन महीने में जगह जगह पर क्षेत्र में ढोल नगाड़ों पर जमकर होली खेली जा रही है. दिन रात होरियारे होली के रसियाओं पर होली खेल रहे हैं.गॉंवों के लोग इस होली का जमकर आनंद उठा रहे हैं, जहाँ एक तरफ होरियारों की टोली खड़ी होती है तो दूसरी तरफ महिलाऐं खड़ी होती हैं और होली के रसियाओं पर जमकर डांस किया जाता है ! होडल के गाँव गाढ़ी पट्टी के पदुआ मोहल्ले में होली खेली गई और महिला पुरुषों में जमकर डांस किया महिलाओं द्वारा इस होली में अलग ही तरह से कपडे पहने जाते हैं.जिसमे घाघरा और ओढ़नी होती है गाँव गढ़ी में शाम 7 बजे से 11 बजे तक यह होली खेली गई.जहाँ महिला पुरुषों में होली के रसियाओं पर जमकर डांस किया.







