करनाल, 27 फरवरी -हरियाणा बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने आज करनाल पहुंचकर मेयर प्रत्याशी व वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों जनसभाएं कर वोट की अपील की.डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता चाहती है कि हरियाणा में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बने और यह जरूर होगा ।हरियाणा में बचे विकास के कार्य इस ट्रिपल इंजन की सरकार में किये जाएंगे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम है छींटा कसी करना है.भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास की और अग्रसर है। इसलिए कांग्रेस नेता अपनी पार्टी को छोड़ कर कर बीजेपी में शामिल हो रहे है।
यमुना सफाई को लेकर खुद प्रधानमंत्री गंभीर:
दिल्ली में बीजेपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेशित किया गया कि यमुना की सफाई जल्दी हो पर डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले कई सालों से केजरीवाल सरकार को जमुना की सफाई के लिए कहा गया लेकिन हमें सुप्रीम कोर्ट को इस काम के लिए नहीं कहना पड़ेगा। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। बहुत जल्द यमुना की सफाई शुरू होगी, वहां पर घाट बनेंगे, यमुना की कायाकल्प और सुंदर बनाने का बहुत जल्द काम शुरू किया जाएगा। इस विषय को लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी गंभीर है।
दिल्ली जीत के बाद अब पंजाब की बारी है:
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा पूरा देश बीजेपी मय होगा। पंजाब तो आएगा ही आएगा। पंजाब के लोगों को अब तक समझ आ ही गई होगी कि किस तरह से दिल्ली में केजरीवाल ने लूट मचाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। वही काम अब पंजाब में चल रहा है।







