Home Haryana अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पार्टी ने अपने सिवा...

अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पार्टी ने अपने सिवा दूसरों को कभी आजादी का श्रेय नहीं दिया

175
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सिवा दूसरों को कभी आजादी का श्रेय नहीं दिया। यह आज तक यहीं कहते हैं “ले दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल“। विज ने कहा कि साबरमती के संत ने कमाल कर दिया है और वह उनको प्रणाम करते है। मगर, “बिना खड्ग बिना ढाल” कहकर जिन्होंने अपनी कुर्बानियां दी हम उनका अपमान कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने अम्बाला छावनी के नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क में नेता जी की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित उनकी 12 फुट ऊंची प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सैल्यूट किया। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 26 हजार सैनिक आजाद हिंद फौज के शहीद हुए जो हिंदुस्तान के अंडेमान निकोबार पर कब्जे के दौरान शहीद हुए। जब हम “बिना खड्ग बिना ढाल” कह देते हैं तो हम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के बलिदान का भी अपमान करते हैं।

इस आजादी में जो अनसंग हीरोज है जिनको कभी याद नहीं किया गया, अब नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद पहली बार देश में इनको याद किया जा रहा है। पिछले साल नेता जी की जयंती पर नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं लाल किले पर तिरंगा फहराया। नेता जी पहले महापुरूष है जिन्होंने सबसे पहले 1943 में देश की आजाद सरकार बनाकर स्टैंप व करंसी जारी कर अंडेमान निकोबार में तिरंगा फहराया।

सुभाष पार्क की जमीन मजबूत भू-माफिया ने अपने नाम करा ली थी, हमने लड़ाई लड़ी : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती है और सन 2000 से हम नियमित रूप से जयंती को मना रहे है। जहां हम खड़े हैं यह शहर का सबसे गंदा स्थान था और सारे शहर का कूड़ा कर्कट यहां पर गिरता था। अम्बाला छावनी के मजबूत भू-माफिया ने इस जमीन को अपने नाम करा लिया था, मगर हमने लंबी लड़ाई लड़कर इस स्थान को मुक्त कराया और यहां पर नेता जी के नाम से नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क बनाया, जहां आज हजारों लोग दूर-दूर के शहरों से भी यहां आते हैं। यह पिकनिक स्पॉट बन गया है।

आजादी में नेता जी का बड़ा योगदान, इनको कभी याद नहीं किया गया : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब इस पार्क का नामकरण करना था तो बहुत सुझाव आए, किसी ने कहा गांधी या नेहरू के नाम पर पार्क रख लो। मगर, मैनें कहा नेहरू और गांधी के नाम पर सारा हिंदुस्तान है। आजादी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का बहुत बड़ा योगदान है और इनको कभी याद नहीं किया गया। उन्होंने नेता जी की प्रतिमा सन् 2000 में यहां लगाई। आज सारे कार्यकर्ता सारे काम छोड़कर इस दिन को याद करने से नहीं भूलते और यहां पर आकर हम नेता जी को, जिन्होंने जयहिंद का नारा दिया था, हम जय हिंद करने अवश्य आते हैं।

फिल्म देखने पर ही कोई कुछ कह सकता है : विज

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म को बैन करने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी फिल्म किसी ने नहीं देखी और फिल्म देखने के बाद ही कोई कुछ कह सकता है और यही लोग विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं तो देखना तो पड़ेगा। रामचरित मानस पर सपा नेता के विवादित बयान पर मंत्री विज की दो टूक, “आप पहले हिंदु संस्कृति, हिंदु धर्म को पढ़ों, उसको जानों और फिर अपनी राय दो”

यूपी के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर विवादित बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि रामचरित मानस के अंदर जो भाव दिए गए हैं, यह लोग उससे अज्ञान हैं। उन्होंने कहा कि “मैं उन मंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि आप रामचरित्र मानस को जानते भी है या नहीं, अगर जानते ही नहीं तो मानने न मानने का प्रश्न ही नहीं होता। आप पहले हिंदु संस्कृति, हिंदु धर्म को पढ़ों, उसको जानों और फिर अपनी राय दो”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here