अंबाला (अंकुर कपूर) – सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, जिसके कारण धुंध भी पढ़ती हुई दिखाई देती है। इसका प्रभाव मौसम के साथ साथ रेलगाड़ियों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। जी हां धुंध पड़ने की वजह से कुछ रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई है। रद्द होने वाली गाड़ियों के 3 पेयर आंशिक रूप से रद्द है और बाकी 8 पेयर पूरी तरह से रद्द किए गए हैं। यह गाड़ियां 1 दिसंबर से 2 मार्च तक रद्द रहेंगी। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक राम कुमार ने सूचित करते हुए बताया कि धुंध की वजह से गाड़ियों के संचालन में सुविधा रहे, इसलिए कुछ पेयर्स को रद्द किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जो रेलगाड़ियां चल रही हैं, उनमें कोचिस बनाए जा रहे हैं । उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे अधिकारियों द्वारा एसएमएस द्वारा भी रेलगाड़ियों के रद्द होने के बारे में सूचित किया जा रहा है और स्टेशन पर अनाउंसमेंट भी करवाई जा रही है। इसके साथ ही जिन लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया था उन्हें रिफंड भी दिया जा रहा है।
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी को मॉडल टाउन में ही दशहरा ग्राउंड पर नशे की सप्लाई देनी थी और उनकी टीम ने पहले उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 6 महीने से नशे का कारोबार कर रहा है उन्होंने बताया कि यदि आरोपी ने इस दौरान को प्रॉपर्टी बनाई तो उसकी भी जांच की जाएगी।







