Home Haryana हरियाणा में बोर्ड परीक्षा शुरू..परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने...

हरियाणा में बोर्ड परीक्षा शुरू..परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने किया फ्लाइंग स्क्वॉयड का गठन

139
0
कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी –हरियाणा में आज  से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 12वीं के विद्यार्थियों का इंग्लिश का पेपर है। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हो गई है, जो दोपहर साढ़े 3 बजे तक चली ।
बता दें कि कुरुक्षेत्र के कच्चे घेर में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में B-1 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 264 में से 261 बच्चे पेपर देने पहुंचे, जबकि 3 स्टूडेंट अब्सेंट रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है। इधर, परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने  उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वॉयड) का गठन किया है। इस केंद्र CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। कल यहां 10 वीं क्लास का गणित का पेपर है, जिसमें 309 स्टूडेंट्स पेपर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here