कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी –जिला स्वास्थ्य विभाग ने एमटीपी किट बेचने के आरोप में आए एक मेडिकल स्टोर कीपर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।आरोपी अवैध रूप से एमटीपी किट की बेच कर रहा था।विभाग ने ऑनलाइन ऑर्डर कर एमटीपी किट मंगवाई थी।
उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश सभरवाल ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि शहर में अवैध तौर एमटीपी किट्स बेची जा रही है।इसके लिए उनकी टीम ने कई मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट के लिए संपर्क भी किया, मगर किसी से किट नहीं मिल पाई। इसलिए जिला ड्रग इंस्पेक्टर ने ऑनलाइन एक कंपनी के जरिए किट का ऑर्डर कर दिया। 17 फरवरी को करीब 500 पर किट के मुताबिक उन्होंने तीन किट्स का ऑर्डर लगाया। कल इन किट की डिलिवरी आई तो उन्होंने डिलीवर बॉय के सामने पैकेट खोला, जिसमें से किट बरामद हो गई। शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-13 में रितेश कुमार के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया।







