Home politics चेहरों की अदला-बदली से नहीं बदलेगा जनता का मत, बीजेपी को बदलने...

चेहरों की अदला-बदली से नहीं बदलेगा जनता का मत, बीजेपी को बदलने का मन बना चुकी जनता दीपेंद्र हुड्डा

109
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अब लोकसभा के उम्मीदवार बदले, अपने सारे मंत्री बदले या फिर से मुख्यमंत्री को बदल दे लेकिन  अब जनता का मत नहीं बदलने वाला। दीपेंद्र हुड्डा ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत बुधवार को गांधी कैंप इलाके में पहुंचे थे। यहां उन्होंने घर और दुकानों में जाकर लोगों से बात की।
शहर की सीवरेज व सफाई व्यवस्था चरमराई
इस मौके पर भाजपा द्वारा तीन लोकसभा प्रत्याशियों को बदले जाने  पर दीपेंद्र हुड्डा  ने  कहा कि बीजेपी इस चुनाव में अपनी हार मान चुकी है। इसलिए वह चेहरों को बदलकर जनता के मत को बदलने की नाकाम कोशिश कर रही है। सच्चाई यह है कि जनता को सिर्फ बीजेपी के चेहरों से नहीं, बल्कि बीजेपी की नीतियों के प्रति नाराजगी है। ये वो नीतियां है जिनके चलते किसान, मजदूर, कामगार, कर्माचारी और व्यापारी समेत हर वर्ग प्रताड़ना झेल रहा है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी रोहतक की जनता को पीने के लिए साफ पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रही। घरों में गंदगी भरा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोग घा*तक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा शिकार छोटे-छोटे बच्चे होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here