सोनीपत,25 फरवरी -सोनीपत के रहने वाले अशोक कुमार आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।अशोक कुमार ने रेलवे से रिटायर होने के बाद फ्री टाइम में ऑनलाइन मोबाइल से केसर की खेती करनी सीखी. अब आस पास के एरिया में चर्चा का विषय बना हुआ है और बेरोजगार युवाओं को भी एक सीख दे रहे हैं।
ऑनलाइन सीखी खेती करनी,अब बने बेरोजगार युवाओं के लिए प्रेरणा
सोनीपत के गांव कालूपुर के रहने वाले अशोक कमार रेलवे में नौकरी करते थे रेलवे में नौकरी से रिटायर होने के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। 2022 को वह रेलवे से रिटायर होने के बाद कुछ महीनो तक घर पर ही फ्री रहे और फिर मोबाइल से ऑनलाइन केसर की खेती करनी सीखी। इसके बाद उन्होंने केसर की लिए बीज की तलाश शुरू की और 5 लाख की प्रति क्विंटल का बीज लेकर आए और अपने घर पर ही एक कमरे में इस खेती की शुरुआत की।पिछले 2 साल से अशोक कुमार केसर की खेती कर रहे है। और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बने हुए है ।
एक क्विंटल बीज की कीमत 5 लाख
अशोक कुमार का कहना हैं कि आज के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं.युवा नौकरी की तलाश न कर इस तरह की खेती कर सकते हैं। इसकी शुरुवात में तो आठ से नो लाख खर्च हुए है,जिसमें एक क्विंटल बीज की कीमत 5 लाख रुपए है और एक क्विंटल बीज में एक किलो केसर निकलता हैं,जिसकी कीमत साढ़े पांच लाख रुपए है।वही बीज एक बार ही लाना पड़ता हैं और तापमान को मेंटेन रखना होता है.इसका बीज अपने आप विकसित होता रहता है.चार महीने की खेती हैं और अगर कोई सीखने की लगन रखता है तो सीख भी रहे है।







