रोहतक : चन्द्रिका (TSN)- हरियाणा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कोर्ट में अटकी भर्तियों और बेरोजगारी को लेकर गठबंधन सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में CET लागू होने के बाद से अब तक एक भी भर्ती नहीं हुई ।CET सरकार की एक और विफल नीति साबित हुई है।
सीएम के आश्वासन के बावजूद रेडियो ग्राफर को नहीं मिले ज्वाइनिंग लेटर
अनुराग ढांडा ने कहा कि लाखों बेरोज़गार आवेदकों के करोड़ो रुपए सरकार ने फ़ीस के रूप जमा किए। जोकि छात्रों के लिए आर्थिक नुकसान के साथ साथ साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। सरकार की लापरवाही और आयोग की खामी के कारण ये भर्ती भी कोर्ट में अटकी है। एचएसएससी और एचपीएससी आयोग की लापरवाही के भर्तियां से संबंधित करीब चार हजार केस कोर्ट में चल रहे हैं। इसलिए एचएसएससी को पहले कोर्ट से क्लियर हो चुके पदों पर तुरंत प्रभाव से भर्ती करनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि जिस आयोग के भरोसे प्रदेश युवाओं को रोजगार देने का जिम्मा है, खट्टर सरकार में खुद उस आयोग को अपने लिए कर्मचारियों की दरकार है। लेकिन इस को लेकर ना सरकार सीरियस है और ना ही आयोग के चैयरमेन है। उन्होंने कहा कि 2016 में आईटीआई इंस्ट्रक्टर की जॉब निकाली गई, उनको रद्द कर दिया. 2018 में फिर भर्ती निकाली गई और रद्द कर दिया. 2019 में भर्ती निकाली रिटर्न एग्जाम हुआ और तीन साल की प्रक्रिया के बाद जुलाई 2022 में फाइनल रिजल्ट आया, उनमें से 800 को ज्वाइन करवा लिया, जबकि 2400 आज भी ज्वाइनिंग के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं । अनुराग ढांडा ने कहा कि सीएम ने 4 नवंबर को रेडियोग्राफर के पदों पर एक हफ्ते में भर्ती हुए युवाओं को ज्वाइनिंग कराने की बात कही थी। लेकिन 20 दिनों से ज्यादा का समय बीत चुका है। अभी तक कोई ज्वाइनिंग नहीं कराई।







