Home Ambala गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ खुली गाड़ी में निकाली...

गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ खुली गाड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा

203
0

अंबाला (एकता): अंबाला में आज यानि रविवार को गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ खुली गाड़ी में तिरंगा यात्रा निकाली। बता दें कि उन्होंने खुली गाड़ी में हाथों में तिरंगा लिए अंबाला छावनी के मुख्य बाजारों से निकले, जहां जगह-जगह जनता ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक तिरंगा यात्रा में जहां युवाओं का जोश देखने वाला था, वहीं विज भी पूरे एक्टिव मोड और जोश से भरपूर दिखे।

तिरंगा यात्रा अंबाला छावनी के सुभाष पार्क से शुरू हुई और अंबाला छावनी के सभी मुख्य बाजारों से होते हुए अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान अनिल विज ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि आज पूरे देश मे मोदी जी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। विज ने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तब हम इकॉनमी में 10वे नंबर पर थे। इस दौरान सभी से अनिल विज ने हर घर तिरंगा फहराने की भी अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here