यमुनानगर (एकता): हरियाणा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां हर किसी का इस घटना को लेकर कलेजा पसीज गया, लेकिन अपनी कोख से जन्म देने वाली इस नवजात की मां का शायद दिल नहीं पसीजा। जो जन्म के 3 घंटे के बाद ही अपने बच्चे को मरने के लिए छोड़ गई। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि जो अपने बच्चे को इस तरह झाड़ियों में फेंक दिया।
जानकारी के मुताबिक यह मामला यमुनानगर के ताजेवाला में सामने आया है। जहां जन्म के 3 घंटे बाद ही नवजात को झाड़ियों में जिंदा फेंक दिया गया। जब आसपास के लोगों ने रोते हुए नवजात शिशु की आवाज सुनी तो तुरंत आंगनवाड़ी वर्कर्स को मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को रोते हुए बरामद किया।
बता दें कि स्वास्थ्य कर्मियों ने नवजात को प्राथमिक चिकित्सा देकर निक्कू वार्ड में भेज दिया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। प्रतापनगर सिविल अस्पताल के एसएमओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बच्चे का चेकअप किया है और एमएलआर काटने के बाद नवजात को जगाधरी के निक्कू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। खुशी की बात यह है कि नवजात जिंदा है, लेकिन अब पुलिस यह तहकीकात करें कि आखिर इस बच्चे को झाड़ियों में किसने रखा।







