Home Haryana जिला कष्ठ निवारण समिति की बैठक में बोले स्वास्थ्य मंत्री.. डॉक्टर...

जिला कष्ठ निवारण समिति की बैठक में बोले स्वास्थ्य मंत्री.. डॉक्टर होंगे तभी तो आएंगे,एक दिन में पैदा नही किए जा सकते डॉक्टर

148
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल के लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिती की बैठक में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता पहुंचे, जहां पर उन्होंने 14 फरियादियों की शिकायत सुनते हुए 10 का मौके पर ही निवारण कर दिया. जबकि बाकी की चार शिकायतों अगली बैठक के लिए रखी गई है. वहीं बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ डॉ कमल गुप्ता ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसमें जिला खजाना अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं.
अधिकारियों को दिए आदेश जनप्रतिनिधियों के फोन सुने
डॉ कमल गुप्ता ने जिला के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी का सवाल पूछे जाने पर कहा कि मामला सरकार के संज्ञान में है लेकिन जब डॉक्टर होंगे तभी तो आएंगे क्योंकि डॉक्टर एक दिन में पैदा नहीं किया जा सकते । और डॉक्टरों की कमी पूरा करने के लिए प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज बनाए जा चुके हैं जो चालू हालात में है और आगामी कुछ वर्षों में डॉक्टरों की कमी की समस्या खत्म हो जाएगी.हिसार एयरपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार हो चुका है. कुछ कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन हो चुके हैं. वही लाइसेंस के लिए 15 करोड रुपए जमा करवाए जा चुके हैं और लाइसेंस मिलते ही हिसार एयरपोर्ट से विमान का आवागमन शुरू हो जाएगा।वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के फोन सुनने के आदेश देते हुए कहा कि जो भी जायज समस्याएं हैं उनका अधिकारी समाधान करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here