पलवल (एकता): हरियाणा में बाढ़ के पानी से हालात काफी खराब हो गए थे। जिससे हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार यमुना के तेज बहाव के कारण पिछले 3 दिनों से पानी रे बीचो-बीच फंसे मोहबलीपुर के करीब 300 महिलाएं, पलवल, पुरुषों को एनडीआरएफ की टीम के द्वारा सकुशल बाहर निकाला गया।
बता दें कि इनके खाने और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद हथनीकुंड बैराज और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी के बाद यमुना के बढ़े जलस्तर से पलवल जिले में आई बाढ़ से तबाही मची हुई है।
सूत्रों के अनुसार किसानों की करीब 20 हजार एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। गांव में रहने वाले ग्रामीण अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। अब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बिजली और पेयजल की सप्लाई भी पूरी तरह ठप्प हो गई थी, जिससे ग्रामीण डर के साए में जी रहे थे।







