Home Haryana रेखा बांसवा बनी जिला परिषद पलवल की चेयरपर्सन और उमेश वाइस...

रेखा बांसवा बनी जिला परिषद पलवल की चेयरपर्सन और उमेश वाइस चेयरमैन

223
0
पलवल, 11 फरवरी – जिला परिषद पलवल की चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन का चुनाव आज जिला सचिवालय के सभागार में किया गया। रेखा बांसवा निर्विरोध जिला परिषद चेयरपर्सन चुनी गई। वहीं उमेश को वाइस चेयरमैन चुना गया।
जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने  बताया कि जिला परिषद के चुनाव में रेखा पत्नी नरेंद्र को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।वहीं उपप्रधान के लिए दो प्रस्ताव आए थे जिसमें उमेश और कुलबीर देशवाल शामिल थे।चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान किया गया। जिसमें उमेश को 10 वोट और कुलबीर देशवाल को 9 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार उमेश को जिला परिषद का वाइस चेयरमैन चुना गया है।उपायुक्त ने जिला परिषद की चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कहा कि यह चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न किया गया है.जिसमें सभी जिला पार्षदों ने अहम भूमिका निभाई है। उपायुक्त ने कहा कि सभी पार्षद जिला के विकास में योगदान दें और विकास कार्यों को गति प्रदान करें।वहीं  नवनियुक्त चेयरपर्सन जिला परिषद पलवल ने कहा कि सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे और विकास  को गति देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here