Home Crime कैथल का देवेंद्र सिंह रिमांड पर, पाकिस्तान को डिफेंस वीडियो भेजने का...

कैथल का देवेंद्र सिंह रिमांड पर, पाकिस्तान को डिफेंस वीडियो भेजने का आरोप; 300 जीबी डाटा जांच के घेरे में

79
0

कैथल | जासूसी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कैथल निवासी देवेंद्र सिंह की पुलिस रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ा दी गई है। सोमवार को तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर आरोपी को एसीजेएम विरेन कादियान की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले खुलासे

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि देवेंद्र के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ से करीब 300 जीबी डाटा बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पटियाला डिफेंस एरिया की वीडियो पाकिस्तान भेजी थी।

देवेंद्र के व्हाट्सएप चैट्स से पाकिस्तान के चार खुफिया एजेंटों के साथ संपर्क और संवाद के सबूत भी मिले हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि वह दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था।

एसआईटी कर रही जांच

पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने देवेंद्र से दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने किन-किन सूचनाओं को लीक किया, और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। फिलहाल हरियाणा और पंजाब में पकड़े गए अन्य आरोपियों से उसका कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here