Home Haryana हरियाणा में पटवारियों का हड़ताल को लेकर एलान,3 जनवरी से मांगों को...

हरियाणा में पटवारियों का हड़ताल को लेकर एलान,3 जनवरी से मांगों को लेकर हड़ताली पर रहेंगे पटवारी

150
0
यमुनानगर (TSN): हरियाणा में पटवारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। मांगों को लेकर पटवारी 3 जनवरी से  हड़ताल पर रहेंगे। पटवारियों का सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप हैं। उन्होंने कहा की सरकार ने उनकी वेतन बढ़ाने की मांग को अभी तक पूरी नहीं की है यही वजह हैं कि वह एक बार फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं।
पटवारी एसोसिएशन यमुनानगर के प्रधान रामफल ने बताया की इससे पहले भी पटवारी करीब 10 दिन हड़ताल पर बैठे थे। सरकार की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनका वेतन बढ़ाया जाएगा। करीब 1 साल गुजारने के बावजूद भी उनके वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे प्रदेश भर के पटवारी खफा है। इस बाबत यमुनानगर में कुछ पटवारी एकजुट हुए और उपायुक्त को अपना मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा है की अगर हमारी मांगों को पूरा कर लिया जाता है तो हम हड़ताल नहीं करेंगे। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 3 जनवरी से वह हड़ताल पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here