फरीदाबाद, 8 फरवरी -दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है. इस जीत पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए इसे पीएम मोदी के नेतृतव की जीत बताया.
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की जनता को बताया की किस तरह केजरीवाल हरियाणा के लिए झूठ की राजनीति करते हैं और कमल खिलाने का काम दिल्ली की जनता ने किया। दिल्ली में तर्रक्की की नए काम होंगे, मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, तेज रफ्तार से विकास होगा, यमुना को साफ़ किया जायेगा हरियाणा के कई जिलो को फायदा होगा लोगो को पीने का साफ़ पानी मिलेगा, हरियाणा के 34 निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं हरियाणा में।छोटी सरकार बीजेपी की बनेगी और ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी।







