11 दिसंबर कुरुक्षेत्र : लाडवा के हिंदू हाई स्कूल में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन देवी सुदीक्षा जी ने श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित कथा कर अपना शुभ आशीर्वाद दिया उन्होंने आयोजको को जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह आयोजित करने पर बधाई दी देवी सुदीक्षा ने कहा कि गीतोपदेश में श्रीकृष्ण का कर्म सन्देश आज भी सार्थक है।
देवी सुदीक्षा ने कहां की लाडवा में पहली बार इतना सुंदर व पवन जिला स्तरीय महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके लिए प्रशासन के प्रयास सराहनीय है उन्होंने कहा की भगवत गीता में कर्म का संदेश दिया गया कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो वह युगों युगों उपरांत भी सार्थक व प्रासंगिक है।







