Home Haryana पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा समेत कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा समेत कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

157
0
कुरुक्षेत्र,7 फरवरी –पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में कांग्रेस  नेता सुधीर चुघ व पूर्व पार्षद अंजू नययर के पति बिट्टू नययर ने कांग्रेस को अलविदा कह कर आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विकटे धीरे-धीरे गिरेंगी।इस कांग्रेस पार्टी का आने वाले समय में कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा। आज के दिन हर नेता भाजपा के साथ जुडऩा चाहता है, क्योंकि भाजपा ने हमेशा साफ व सुथरी राजनीति की है। इस पार्टी ने हमेशा सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार मानकार योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कल दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। और उसके बाद हरियाणा में जिस जगह पर नगर परिषद व नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव है वहां पर भी भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और अबकी बार हरियाणा में नगर परिषद व नगर पालिका अध्यक्ष ,मेयर व पार्षदों का चुनाव भारतीय जनता पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here