हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-बिजली बिल की रिकवरी करने गए बिजली कर्मचारियों पर ह*मले के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं. धरने पर बैठे बिजली कर्मचारियों ने पुलिस विभाग के खिलाफ भड़ास निकालते हुए जमकर नारेबाजी की।बिजली बोर्ड यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार डागर ने बताया कि विभाग के कुछ कर्मचारी विभागीय निर्देश पर गांव पृथला के हटवा मोहल्ले में ₹22000 बिल की रिकवरी के लिए गए, जहां उन्होंने उपभोक्ता को बिजली के बिल की पेमेंट जमा करने के लिए कहा। बिल जमा की बात कहते ही तीन बिजली कर्मचारियों से उपभोक्ताओं ने झगड़ा करते हुए धमकी देते हुए चिमटा और रोड से उन पर ह*मला कर दिया.
पुलिस विभाग पर लापरवाही बरतने के आरोप
इस बारे में बिजली कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी. उन्होंने बताया कि जब यह शिकायत पुलिस विभाग को दी गई तो उन्होंने इसमें पूरी तरह से लापरवाही बरती और ड्यूटी टाइम पर ह*मला होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं की, जिसे लेकर बिजली कर्मचारियों में रोष है.पिछले दो दिनों से बिजली कर्मचारी धरने पर है. उन्होंने बताया कि बिल रिकवरी के लिए या बिजली चोरी की छापामार कार्यवाही के लिए जब विद्युत विभाग के कर्मचारी जाते हैं तो उन पर कई बार जानलेवा ह*मले होते हैं. ऐसे में पुलिस द्वारा शिकायत के बाद भी कार्यवाही न करना उनके लिए बेहद तकलीफ देह साबित होता है। उन्होंने मांग की है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.







