Home Crime नवरात्रि व्रत में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से पिता...

नवरात्रि व्रत में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से पिता की मौत, मां-बेटी की हालत स्थिर

156
0

सोनीपत (एकता): नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। कुट्टू का आटा लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोनीपत के गांव अहमदपुर में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद परिवार के 3 सदस्यों की हालत खराब हो गई। हालांकि बेटी को दवाई देने के बाद थोड़ा आराम मिला, लेकिन पिता की तबीयत में सुधार न होने के चलते उसे अस्पताल में दाखिल किया गया जिससे उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने के बाद मृत घोषित किया गया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों के बाद जांच की जाएगी।पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें पता लगा कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद उनके पिता व बहन के हाथ पैर कापने लगे। साथ ही पेट में दर्द होने लगा। सोनीपत अस्पताल में 23 मार्च सुबह तक करीब 300 लोग अस्पताल में पहुंचे थे। 24 मार्च को भी आठ लोग अस्पताल में भर्ती हुए। अब एक व्यक्ति की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here