कुरुक्षेत्र, 27 जनवरी –पिहोवा से कांग्रेस के विधायक मंदीप सिंह चट्ठा ने मौजूदा भाजपा सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक विधायक होने के नाते उनको प्रशासन की तरफ से किसी भी सरकारी कार्यक्रम का न्योता नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन में इतने बड़े-बड़े अधिकारी बैठे हैं लेकिन उनको प्रोटोकॉल का नहीं पता है। वह सरकार के दबाव में नियम फॉलो नहीं कर रहे हैं।
प्रोटोकॉल कमेटी में उठाएंगे आवाज
कांग्रेस के विधायक मंदीप सिंह चट्ठा ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का भी उनको निमंत्रण नहीं दिया गया था। अब अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव पिहोवा में मनाया जा रहा है। उसका भी निमंत्रण अभी तक उनको नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा प्रोटोकॉल कमेटी के सदस्य हैं और इस अनदेखी को वह कमेटी के बीच जरूर रखेंगे।







