Home Haryana एसआईटी में अम्बाला रेंज के आईजी के अलावा अम्बाला और कैथल के...

एसआईटी में अम्बाला रेंज के आईजी के अलावा अम्बाला और कैथल के एसपी भी शामिल

196
0

चंडीगढ़, 13 अप्रैल – हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में कबूतरबाजी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया है। अम्बाला रेंज के आईजी सिबास कबिराज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है जिसमें अम्बाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा और कैथल के एसपी अभिषेक जोरवाल को शामिल किया गया है।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसआईटी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले तथा उनसे लाखों रुपये ऐंठकर गैर-कानूनी तरीके से विदेशों में भेजने वाले कबूतरबाजी के मामलों की जांच करेगी। टीम को सख्ती से इन मामलों से निपटने के दिशा-निर्देश गृह मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए हैं।

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व भी गृह मंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के मामलों के लिए करनाल रेंज की तत्कालीन आईजी भारती अरोड़ा के नेतृत्व में भी एक एसआईटी का गठन की थी, जिसमें अलग-अलग जिलों के पुलिस कप्तान शामिल थे। इस एसआईटी ने 450 से ज्यादा मामले कबूतरबाजों पर दर्ज करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में बरामदगी की थी। इस एसआईटी के बेहतर कार्य को देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here