Home Haryana कुरुक्षेत्र गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही सिख संगत की बैठक आयोजित

कुरुक्षेत्र गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही सिख संगत की बैठक आयोजित

246
0
कुरुक्षेत्र, 27 जनवरी -गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में आज सिख संगत की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सिख समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और फैसला लिया गया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित आजाद उम्मीदवार और सिख संगत किसी भी हारे हुए उम्मीदवार को दोबारा कमेटी में शामिल न करें।
बैठक की अध्यक्षता अमीर सिंह और सतनाम सिंह विर्क ने की। बैठक के बाद पत्रकारवार्ता करते हुए नवनिर्वाचित सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि जिन हारे हुए उम्मीदवारों सिख संगत ने नकार दिया है,उन्हें किसी प्रकार का सहयोग न किया जाए। उन्होंने सरकार से भी इस मामले में संज्ञान लेने की अपील भी की ताकि कोई हारा हुआ उम्मीदवार कमेटी में न आ सके। जिससे कि गुरुघरो की सेवा में किसी प्रकार की बाधा न आये.वही उन्होंने बताया कि सिख संगत के फैंसले के बाद प्रधान के नाम की घोषणा की जाएगी। फिलहाल प्रधान के नाम का कोई फैंसला नही हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here